इश्क करते हैं चलो

कुछ अज़िम, कुछ हसीन, कुछ पर्व़ाज ए इश्क करते हैं चलो


इश्क की तिश्नगी है, क़ासिद ए इश्क बनें, इश्क करते हैं चलो


पर्व़ाज = Flight. तिश्नगी = Thirst.


क़ासिद = Messenger

बर्क़ ए उन्स, हिर्स ए उल्फत है, नुमाइश ए इश्क करते हैं चलो

ख़ुल्द खुल जाए मोहब्बत का, आश्ना का, इश्क करते हैं चलो

बर्क़ = Lightning. हिर्स = Greed.

उल्फत = उन्स =  Love. नुमाइश = Exhibition.

ख़ुल्द = Paradise. आश्ना = Companion.

मोजज़ा है ये इश्क, शाख़ ए इनायत है, आबाद करते हैं चलो

तबस्सुम खिल जाए, काफ़िला ए खुशी, इश्क करते हैं चलो

मोजज़ा = Miracle. शाख़ = Branch.

इनायत = Blessing. तबस्सुम = Smile.

मौज़ू है इश्क का, मशिय्यत ए इश्क है, तदबीर ढुंढते हैं चलो

अफ़्सूँ है इश्क एक, फ़ाश उसे करते हैं, इश्क करते हैं चलो

मौज़ू = Topic/Subject. मशिय्यत = Wish/Will.

तदबीर = Solution/Tactic. अफ़्सूँ = Magic.

फ़ाश = Reveal 

इस अंजुमन में, जमीं से फ़लक तक, हाँ इश्क इश्क है चलो

आओ नशेमन ए उन्स में, मुक़ाबिल हों, इश्क करते हैं चलो

अंजुमन = Assembly. फ़लक = Sky.

नशेमन = Nest. मुक़ाबिल =Face to face/In front (of)

रक्स करें, वस्ल ओ आतिश ए उल्फत को भी जलाते हैं चलो

सिफर हों, नजात पाएँ, इब्तिदा करें इश्क, इश्क करते हैं चलो

रक्स = Dance. वस्ल = Passion.

आतिश = Fire. सिफर = Nothingness.

नज़ात = Salvation. इब्तिदा = Start.

तू ही मरक़ज है जीने का, मैं तलबगार तेरा, मिलते हैं चलो

आओ क़ुर्बत में, चारा-गर ए दिल बनो, इश्क करते हैं चलो

मरक़ज = Centre. क़ुर्बत = Close.

चारा-गर = Healer.

वक़्फ़ा कर लें, लिहाज़ ए इश्क कर लें, ज़र्फ़ ए इश्क में चलो

इख़्तियार बस तुम्हारा मुझपर ऐ आफ्रिन, इश्क करते हैं चलो

वक़्फ़ा = Pause/Interval. लिहाज़ = Respect.

जर्फ़ = Depth. इख़्तियार = Authority.

आफ्रिन = Alluring/Beautiful.

– शेख महंमदशरिफ ई.

8 thoughts on “इश्क करते हैं चलो

Add yours

  1. aapne ek bahut achha kaam bhi kar rahe hai wo yah hai ki aap apni shayri se logo ko urdu bhi shikha rahe hai jo achhi baat hai or yah bhi ki jo log urdu nahi jante unke liye samajhna aasaan ho jata hai ap ne bahut hi khubsurat shayri likha hai bahut khub mujhe bahut kuch sikhne ko milne wala hai aapse itna to pakka hai

    Like

Leave a comment

Blog at WordPress.com.

Up ↑